Tuesday, April 4, 2017

राम नवमी : वेदों तथा महाकाव्य रामायण के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था

 

Ram navmi,hindu festivals,Birthday of God Rama,Chitra Shukl Navmi,रामायण,भगवान श्री राम,जन्म
देशभर में चैत्र नवरात्री का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही हिंदी नवसंवत्सर भी देश के भिन्न भिन्न भागों में भिन्न भिन्न नामों से मनाया जाता है ।
नवरात्री में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। अलग अलग मान्यताओं के अनुसार कई लोग आठ दिवस तक मां दुर्गा के आठों रूपों की पूजा अर्चना कर नवें दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराकर अपना नवरात्र का उपवास तोड़ते हैं। साथ ही कई लोग आठ दिनों तक व्रत रखने के बाद नौवे
दिन उपवास तोड़ते हैं। कुछ लोग राम नवमी के दिन श्रद्धानुसार ब्राहमणों को भी भोजन करवाकर  पुण्य का लाभ लेते हैं। चैत्र शुक्ल नवरात्र के नवें दिन को ही राम नवमी कहा जाता है। हिन्दु धर्म और वेदों तथा महाकाव्य रामायण में वर्णित घटनाक्रम के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। श्री राम भगवान को विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पूजा जाता हैं।

राम नवमी का इतिहास
महाकाव्य रामायण के अनुसार ,अयोध्या के राजा दशरथ की तीन रानियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। विवाह को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक ka जन्म नहीं हुआ था । इसके निवारण के लिए गुरु ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने का संकल्प दिलाया, जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि श्रृंग से यज्ञ करने की प्रार्थना  की। महर्षि ने दशरथ की विनती स्वीकार कर ली, यज्ञ के दौरान महर्षि ने यज्ञाहुति में खीर का भोग लगाकर तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए बराबर बाँट दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं। नौ माह पश्चात  चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान् श्री राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया।

राम नवमी भारत में मनाया जाने वाला बहुत ही प्राचीन त्यौहार है। यह केवल भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में रह रहें भारतीयों द्वारा भी मनाया जाता है।

वैदिक_भारत



साभार : राष्ट्रवादी भाई श्री भगवती लाल

No comments:
Write comments