Sunday, September 3, 2017

मोदी कैबिनेट विस्तार -३ : मोदी की नई टीम घोषित, चार पदोन्नत, चार फ्रेशर को मौका

 

मोदी की नई टीम घोषित,मोदी कैबिनेट विस्तार,Modi Cabinet Reshuffle 3.0, PM Modi cabinet oath ceremony,02-09-2017,Piyush goyal,Dharmendra Pradhan,Nirmala Sitaraman,Mukhtar abbas naqvi
बहुप्रतीक्षित मोदी कैबिनेट विस्तार आज प्रातः साढ़े दस बजे प्रारम्भ हुआ जिसमे ९ राज्यमंत्री और ४ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति  श्री रामनाथ कोविंद ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।  मोदी कुछ नया करने से कभी भी कतराते नहीं है, अतः आज भी उन्होंने ने कुछ ऐसा ही किया, ४ पूर्व ब्यूरोक्रेट्स को पहली बार मंत्री बनाने का अद्भुत फैसला करके तमाम राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया। ये ब्यूरोक्रेट्स है डॉ. सत्यपाल (पूर्व आईपीएस) , आर के सिंह (पूर्व आईएएस), अल्फोंस कन्नाथनम (पूर्व  आईएएस), और पूर्व आईएफएस हरदीप पुरी। इन चारों को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गयी। वहीँ निर्मला सीतारमण,धर्मेंद्र प्रधान, पियूष गोयल और मुख्तार अब्बास नक़वी को पदोन्नत करते हुए कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गयी। जिन अन्य राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गयी उनमे राजस्थान से  गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश से डॉ. वीरेंद्र कुमार, बिहार से अश्विनी चौबे, उत्तर प्रदेश से शिवप्रताप शुक्ल और कर्नाटक से अनंत हेगड़े।                       

No comments:
Write comments