Wednesday, April 5, 2017

वैदिक ज्ञान :जानिए, सनातन संस्कृति में स्वास्तिक का वैदिक महत्व

 

Vaidic Knowledge,swastik,know how,why,Hindu Religion,Sanatan Dharma,वैदिक ज्ञान, सनातन संस्कृति, स्वास्तिक, वैदिक महत्व,

सनातन संस्कृति में स्वास्तिक का महत्व वैदिक सनातन संस्कृति का परम मंगलकारी प्रतीक चिन्ह स्वास्तिक अपने आप में विलक्षण है।
 
इसे हमारे सभी व्रत, पर्व, त्यौहार, पूजा एवं हर मांगलिक अवसर पर कुंकुम से अंकित किया जाता है। यह मांगलिक चिन्ह अनादि काल से सम्पूर्ण सृष्टि में व्याप्त रहा है। हिन्दू संस्कृति के प्राचीन ऋषियों ने अपने धर्म के आध्यात्मिक अनुभवों के आधार पर कुछ विशेष चिन्हों की रचना की, ये चिन्ह मंगल भावों को प्रकट करती है, ऐसा ही एक चिन्ह है “स्वास्तिक“।

स्वास्तिक शब्द को 'सु' एवं 'अस्ति' का मिश्रण योग माना जाता है। 'सु' का अर्थ है शुभ और 'अस्ति' का अर्थ है- होना। अर्थात 'शुभ हो', 'कल्याण हो'। स्वास्तिक अर्थात कुशल एवं कल्याण। स्वास्तिक में एक दूसरे को काटती हुई दो सीधी रेखाएँ होती हैं, जो आगे चलकर मुड़ जाती हैं। इसके बाद भी ये रेखाएँ अपने सिरों पर थोड़ी और आगे की तरफ मुड़ी होती हैं।
स्वास्तिक की यह आकृति दो प्रकार की हो सकती है। प्रथम स्वास्तिक, जिसमें रेखाएँ आगे की ओर इंगित करती हुई हमारे दायीं ओर मुड़ती हैं। इसे 'स्वास्तिक' कहते हैं। यही शुभ चिह्न है, जो हमारी प्रगति की ओर संकेत करता है। दूसरी आकृति में रेखाएँ पीछे की ओर संकेत करती हुई हमारे बायीं ओर मुड़ती हैं। इसे 'वामावर्त स्वास्तिक' कहते हैं। भारतीय संस्कृति में इसे अशुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म में
स्वास्तिक को शक्ति, सौभाग्य, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। हर मंगल कार्य में इसको बनाया जाता है। स्वास्तिक का बायां हिस्सा गणेश की शक्ति का स्थान 'गं' बीजमंत्र होता है। इसमें जो चार बिंदियां होती हैं, उनमें गौरी, पृथ्वी, कच्छप और अनंत देवताओं का वास होता है। इस मंगल-प्रतीक का गणेश की उपासना, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी के साथ, बही-खाते की पूजा की परंपरा आदि में विशेष स्थान है। इसकी चारों दिशाओं के अधिपति देवताओं, अग्नि, इन्द्र, वरुण एवं सोम की पूजा हेतु एवं सप्तऋषियों के आशीर्वाद को प्राप्त करने में प्रयोग किया जाता है। यह चारों दिशाओं और जीवन चक्र का भी प्रतीक है।

घर के वास्तु को ठीक करने के लिए
स्वास्तिक का प्रयोग किया जाता है। स्वास्तिक के चिह्न को भाग्यवर्धक वस्तुओं में गिना जाता है। स्वास्तिक के प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।

वैज्ञानिक आधार स्वास्तिक चिह्न् का वैज्ञानिक आधार भी है। गणित में + चिह्न् माना गया है। विज्ञान के अनुसार, पॉजिटिव तथा नेगेटिव दो अलग-अलग शक्ति प्रवाहों के मिलनबिन्दु को प्लस (+) कहा गया है, जो कि नवीन शक्ति के प्रजनन का कारण है।


समस्त भाइयों और बहनो को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
#वैदिक_भारत



साभार : राष्ट्रवादी भाई श्री गणेश चौधरी

No comments:
Write comments