अयोध्या ०८ अप्रेल २०१७ | वैदिक भारत संवाददाता की रिपोर्ट एवं स्थानीय दैनिक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार के अनुसार, श्री आध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध ज्योतिषी देवमित्र पाण्डेय के अनुसार आने वाले समय में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बन सकते है।
ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है ?
उन्होने बताया कि योगी आदित्यनाथ का जन्म पूर्वा भाद्रपद्र एवं सिंह लग्न में हुआ है। लग्नेश दशमेश में सूर्य, बुध, शनि के साथ सम राशि में है। बुध अस्त होकर और शनि अस्त होकर मित्र राशि सूर्य के साथ है। यह एक विचित्र योग है। तथा दोनो ग्रहों का अस्त एक दो ग्रहों वक्री होना भी एक राजयोग का कारण है। बुध की महादशा में और शनि अंतर मंे भी योगी जी को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन किया। यहां पर दोनो ग्रह अस्त है।
योगी जी के वर्तमान समय में बुध की महादशा 22.08.2017 तक चलेगी जो सिंह योगी भी इन ग्रहों के कारण अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना का शिकार होंगे और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की अग्रसर करेंगें। दस वर्षो तक राज करेंगें। इनके लिए 12.08.2017 से 18.09.2017 एवं 25.11.2017 से 12.12.2017 का समय इनके अपनी सरकार के लिए कष्टकारक सिद्ध होंगे।
#वैदिक_भारत
No comments:
Write comments