Friday, August 4, 2017

हरे कृष्णा मूवमेंट जयपुर की अनोखी पहल : युवाओं को वैदिक संस्कृति से जोड़ने हेतु हेरिटेज फेस्ट का आयोजन

 

Heritage Fest 2017,Akshay patra,jaipur,Hare krishna movement,Srila Prabhupada.

जयपुर के जगतपुरा स्थित हरेकृष्ण मूवमेंट द्वारा संचालित श्री कृष्ण बलराम मंदिर द्वारा हेरिटेज फेस्ट का आयोजन १८ अगस्त से27 अगस्त तक किया जायेगा। हेरिटेज फेस्ट भारत की जीवंत संस्कृति और वैदिक परंपराओं को आम जन और युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रतियोगिताओं के रूप में मनाया जाने वाला एक मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्निवल है। हरे कृष्णा मूवमेंट के स्वामी श्री सिद्धस्वरूपा दास ने वैदिक भारत को बताया कि- "इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी के युग में सांस्कृतिक विभाजन को निष्क्रीय करना है, जैसा की आज-कल के समय में किशोर अपराध बढ़ रहा है, इसलिए  बच्चों के वैदिक जीवनशैली पर बल दिया जायेगा | इस फेस्ट में  छात्र- छात्राओ के लिए १३ प्रमुख सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे रंगमंच, रंग, गीता श्लोक वाचन , वैदिक क्विज, वोकल म्यूजिक आदि में भाग लेने के लिए रचनात्मक और अभिनव प्रतिभाओं को खोजने के लिए एक विशेष अवसर प्रदान किया जाता है। इस प्रतियोगिता में जयपुर के १०० विद्यालयों में से ५००० छात्र- छात्राए भाग ले रहे है |"
विदित है की "हरे कृष्णा मूवमेंट" एक विश्वव्यापी संगठन है जो पूरे विश्व में वैदिक संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार करने के साथ साथ विश्व के कई देशों में सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता है।  इसके आलावा अक्षय पात्र प्रकल्प के माध्यम से देश के लाखों बच्चों को मिड डे मील और आम जान को निः शुल्क भरपेट भोजन "अक्षय कलेवा"  भी यही संस्था उपलब्ध करवाती है।   

स्ट्रीम और प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिताओं की छह धाराएं हैं और प्रत्येक धारा में कई प्रतियोगिताये है
वक्तव्य: स्टोरी टेलिंग
सजावट: कुकरी, रंगोली
ड्राइंग: रंग, लिखावट, पेंटिंग, पेंसिल छायांकन
साहित्यिक कला: निबंध लेखन, कृष्ण प्रश्नोत्तरी
संगीत: भगवत गीता के श्लोकों का वाचन भजन
रंगमंच: गूंगा चरखा, पौराणिक पोशाक

स्थान
जयपुर के जगतपुरा में स्थित अक्षय पात्र में हेरिटेज फेस्ट 2017 का संचालन किया जा रहा  हैं, योग्यता
LKG से कक्षा १० वीं तक के छात्र- छात्राओं के लिए। 

कार्यक्रम 18 अगस्त से 27 अगस्त, 2017 तक आयोजित किया जा रहा है |

No comments:
Write comments